23 दिसंबर 2017 - 18:28
मलेशिया में 20 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी का ऐलान

ज्ञात रहे कि मलेशिया में इधर कुछ वर्षों में सैकड़ों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर विदेशी हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार मलेशिया पुलिस ने 20 संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी का ऐलान किया है।
 रुविट्ज़ के अनुसार मलेशिया की पुलिस ने 13 विदेशी नागरिकों समैत 20 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात रहे कि मलेशिया में इधर कुछ वर्षों में सैकड़ों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर विदेशी हैं।
 रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादियों में एक 50 वर्षीय फ़िलीपीनी नागरिक भी है।